फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर के गांव थपलाल में छह माह से पानी की किल्लत, लोग परेशान

विज्ञापन
बावली में पानी भती महिलाएं। - फोटो : बावली में पानी भती महिलाएं।
विज्ञापन
उधमपुर। रामनगर के गांव थपलाल में बीते छह माह से नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं आई है। इससे लोगों को पानी लाने कोसों दूर जाना पड़ता है। जल जीवन मिशन के तहत नए नल लगने के बाद लोगों में उम्मीद जगी थी कि अब समस्या हल होगी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुभाष कुमार, मोहन लाल और बंसी लाल का कहना है कि नल लगने के बाद पानी हफ्ते में दो बार आता था। बीते छह महीनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद है। लोगों को पानी लाने के लिए दूर बावलियों पर जाना पड़ रहा है। बावलियों पर भी लोग एक-एक बूंद पानी इकट्ठा करने के लिए मजबूर हो गए हैं। बारिश न होने से भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। इससे बावलीयों, कुओं, तालाबों और नदियों में भी पानी की कमी हो गई है। लोगों ने बताया की गांव में शादी समारोह के दाैरान पानी की बहुत दिक्कत आती है क्योंकि ग्रामीण इलाके में सड़क न होने से टैंकर लाना संभव नहीं है। गांव के लोगों ने कहा कि उन्होंने यह समस्या पीएचई कार्यालय, जिला उपायुक्त कार्यालय और जनता दरबार तक पहुंचाई। बावजूद इसके आज तक इसका समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की कि पानी की समस्या जल्द दूर की जाए नहीं तो उन्हें प्रदर्शन पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें