फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष ट्राॅफी के चयन विवाद को लेकर भाजपा विधायक चुप क्यों : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि संतोष ट्रॉफी में जम्मू से एक भी खिलाड़ी का चयन न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पर भाजपा के 29 विधायक मौन क्यों हैं।
विज्ञापन

मगोत्रा ने कहा कि संतोष ट्रॉफी की टीम में जम्मू क्षेत्र से एक भी खिलाड़ी का चयन न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और जम्मू के युवाओं के साथ सरासर अन्याय है। इस मुद्दे पर सरकार और नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा विरोध दर्ज कराना उचित है, लेकिन सबसे बड़ा और गंभीर सवाल यह है कि जम्मू की आवाज बनने का दावा करने वाली भाजपा के 29 विधायक आखिर पूरी तरह खामोश क्यों हैं। भाजपा लगातार यह कहती रही है कि वह जम्मू में एक मजबूत विपक्ष है। यदि यह दावा सही है, तो फिर जम्मू के खिलाड़ियों के साथ हुए इस भेदभाव पर आज तक भाजपा के किसी विधायक ने सदन से लेकर सड़क तक आवाज क्यों नहीं उठाई। यह चुप्पी इस बात का प्रमाण है कि भाजपा के लिए जम्मू के युवाओं के अधिकार और भविष्य केवल नारे बनकर रह गए हैं। खेल प्रतिभाओं के साथ इस प्रकार का भेदभाव किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। हम मांग करते हैं कि चयन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच हो और जम्मू के योग्य खिलाड़ियों को उनका हक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें