फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: केन्द्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। केंद्रीय विद्यालय एक में केन्द्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्राचार्या स्वाती बंसल के स्वागत गीत एवं दीप प्रज्वलित करके की गई। प्राचार्या द्वारा प्रतिभावान एवं अन्य विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार वितरित करके सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें के संगठन गीत, समूह गायन, समूह नृत्य, एकल गीत, एकल नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस बार स्थापना दिवस का विषय शिक्षार्थियों को सशक्त बनाना, राष्ट्र को समृद्ध बनाना है। शपथ ग्रहण समारोह में सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने संगठन की शपथ ली, जिसमें भारत को एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें