फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सेना के प्रयासों से राष्ट्रपति से बात करने का सपना पूरा हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सेना की तरफ से ऑपरेशन सद्भावना के तहत राष्ट्रीय एकता यात्रा पर गए बसंतगढ़ के छात्र वापस लौट आए हैं। इस यात्रा के दौरान छात्रों को भारत के राष्ट्रपति से बातचीत करने का अवसर मिला। इसके अलावा उन्होंने स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, इंडिया गेट और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों सहित राष्ट्रीय गौरव और ऐतिहासिक महत्व के कई स्थानों का दौरा किया।
विज्ञापन

छात्रों को भारतीय सेना की विभिन्न इकाइयों के व्यवस्थित कामकाज, अनुशासन और मूल्यों के बारे में जानकारी मिली। अपनी खुशी व्यक्त करते हुए छात्र प्रणवी महाजन और इमरान ने कहा कि भारत के राष्ट्रपति से मिलना उनका सपना था, जो भारतीय सेना के प्रयासों से ही संभव हो पाया है। शिक्षक प्रीतम सिंह ने आगे कहा कि बसंतगढ़ आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र है, फिर भी तमाम चुनौतियों के बावजूद भारतीय सेना स्थानीय आबादी, विशेषकर जम्मू-कश्मीर के दूरदराज के इलाकों के छात्रों के कल्याण के लिए अथक प्रयास कर रही है। राष्ट्रीय एकता यात्रा राष्ट्र निर्माण, युवा सशक्तीकरण और सशस्त्र बलों तथा जनता के बीच संबंधों को मजबूत करने के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता का एक सशक्त उदाहरण है।
भारतीय सेना के ऑपरेशन सद्भावना के तत्वावधान में 8 से 14 दिसंबर 2025 तक उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के छात्रों के लिए एक राष्ट्रीय एकता यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में 10 लड़के, 10 लड़कियां और दो शिक्षक शामिल थे। उधमपुर में तैनात भारतीय सेना की 12 डोगरा आर्मी यूनिट के एक अधिकारी की देखरेख में एक समर्पित कोर ग्रुप ने इस यात्रा का समन्वय और प्रबंधन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें