फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ट्रांसपोर्ट यूनियन 15 की हड़ताल के समर्थन को लेकर कल लेगी अंतिम फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से 15 दिसबंर की हड़ताल के समर्थन को लेकर उधमपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन शुक्रवार को अंतिम निर्णय लेगी। बहरहाल वाहनों की भारी फिटनेस फीस, मनमाने ई-चालान और ग्रीन टैक्स आदि को लेकर उधमपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन भी अपनी नाराजगी जता चुका है। इससे संभावना जताई जा रही है कि जम्मू कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से घोषित एक दिन की हड़ताल के समर्थन में उधमपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन भी चक्का जाम कर सकता है। फिलहाल अंतिम निर्णय 12 दिसबंर शुक्रवार को लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संदर्भ में ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट यूनियन उधमपुर के चेयरमैन रशपाल सिंह ने 15 दिसंबर को घोषित हड़ताल में उधमपुर के अधिकतर ट्रांसपोर्टरों के शामिल होने का संकेत दिया है। खासतौर पर जम्मू से संचालित होने वाले बनिहाल रूट वाले ग्रुप और वीडियो कोच बस वालों का जेएंडके ट्रांसपोर्ट यूनियन के आह्वान पर हड़ताल में शामिल होना तय माना जा रहा है। बहरहाल बनिहाल बस ग्रुप यूनियन उधमपुर के प्रबंधक रामदेव ने अभी तक इस पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। उनके मुताबिक अधिकारिक जानकारी मिलने पर जल्द इसकी घोषणा की जाएगी।
वहीं इस संबंध में मेटाडोर यूनियन के अध्यक्ष दर्शन कोतवाल ने बताया कि जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन जिन मुद्दों को लेकर हड़ताल करने जा रही है। उनके समाधान की मांग उधमपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन भी लगातार उठाता आ रहा है। यह सभी वास्तविक मुद्दे हैं, वाहनों की भारी फिटनेस फीस, मनमाने ई-चालान और ग्रीन टैक्स आदि से ट्रांसपोर्टरों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है और इस तरह के जबरन करों से उनका कारोबार बुरी तरह से चरमरा गया है। फिलहाल उधमपुर के सभी ट्रांसपोर्टरों की आपसी सहमति के लिए हड़ताल के समर्थन का अंतिम निर्णय शुक्रवार को प्रस्तावित बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिले में रोजाना बनिहाल रूट की 145 बसों के अलावा 45 वीडियो कोच और 500 से अधिक मिनी बसों का संचालन होता है। ऐसे में अगर चक्का जाम हड़ताल का उधमपुर के ट्रांसपोर्टर भी समर्थन करते हैं तो हजारों यात्रियों के आवागमन पर इसका सीधा असर पड़ेगा। इससे शहर का कारोबार प्रभावित रहने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें