फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस अधिकारियों का डार्क वेब जांच पर विशेष पाठ्यक्रम संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शेरे कश्मीर पुलिस अकादमी में डार्क वेब जांच पर दो दिवसीय विशेष पाठ्यक्रम संपन्न हो गया। इसमें पुलिस मुख्यालय द्वारा नामित जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों के 24 अधिकारी और अकादमी में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 25 डीएसपी प्रोबेशनरी शामिल हुए।
विज्ञापन

अकादमी के उप निदेशक एसएसपी बेनाम तोष ने उद्घाटन सत्र और समापन सत्र की अध्यक्षता की। प्रतिभागियों से बातचीत की और उन्हें मामले के सभी पहलुओं और तथ्यों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्षता, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ जांच करने का आह्वान किया।
विभिन्न प्रतिष्ठित संगठनों के प्रख्यात अतिथि वक्ताओं को व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने प्रतिभागियों को डार्क वेब को इंटरसेप्ट करने की कार्यप्रणाली सिखाई और पाठ्यक्रम के प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

अपने समापन भाषण में, एसएसपी बेनाम तोष ने डार्क वेब द्वारा उत्पन्न बढ़ती चुनौतियों, साइबर जांच कौशल को मजबूत करने के महत्व और अपराधियों की बदलती कार्यप्रणाली से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों के निरंतर कौशल विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। पाठ्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को डार्क वेब प्लेटफॉर्म, टूल और तकनीक पर व्यावहारिक अंतर्दृष्टि और अद्यतन ज्ञान प्रदान करके उनकी जांच क्षमताओं को बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें