कटड़ा। धर्मनगरी के एकमात्र सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को गीता देवी ने बतौर प्रिंसिपल का पदभार संभाल लिया। यह पद बीते 6 माह से खाली था। पदभार संभालते ही नवनियुक्त प्रिंसिपल गीता देवी ने स्कूल के अन्य अध्यापकों के साथ बैठक कर स्कूल की कार्य प्रणाली का जायजा लिया। इसके साथ ही स्कूल का दौरा कर निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रिंसिपल गीता देवी ने कहा कि स्कूल में अनुशासन रहे और शिक्षा को लेकर विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो यही उनका लक्ष्य है | इस मौके पर स्कूल की अध्यापिका रश्मि रानी, डॉक्टर अंकुश, नीलम देवी, मीनाक्षी, मधु के साथ ही अन्य अध्यापकों ने नवनियुक्त प्रिंसिपल गीता देवी का स्वागत किया।