उधमपुर। जिला उधमपुर टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से सुभाष स्टेडियम में प्रथम जिला उधमपुर टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 का समापन हो गया। दो दिवसीय आयोजन में उधमपुर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। इसमें अंडर 14 में डीपीएस और 17 में प्रिंसटन की टीम विजेता रहा।
पहले दिन अंडर 14 वर्ग में रोमांचक मैच हुए, जिनमें विजेता डीपीएस, प्रथम उपविजेता ब्राइट करियर हाई स्कूल गढ़ी और द्वितीय उपविजेता प्रिंसटन इंग्लिश अकादमी गढ़ी की टीमें रहीं। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डीसी सलोनी राय, उनके साथ जिला खेल अधिकारी रोमेश चंद्र मिश्रा और स्पोर्ट्स काउंसिल उधमपुर के प्रबंधक भी मौजूद रहे।
अंतिम दिन अंडर 17 वर्ग के मैचों विजेता प्रिंसटन इंग्लिश अकादमी, उपविजेता ब्राइट करियर हाई स्कूल गढ़ी और द्वितीय उपविजेता दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीमें रहीं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला जम्मू-कश्मीर पुलिस मुख्यालय उप पुलिस अधीक्षक प्रहलाद शर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम में नशा मुक्ति और खेलों के महत्व पर एक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। टूर्नामेंट के आयोजन में खेल परिषद और जिला खेल विभाग, जम्मू-कश्मीर पुलिस, जिला प्रशासन सहित एक कोशिश एनजीओ की सचिव रूबी बेगम ने भी सहयोग दिया। इस मौके पर आयोजक दल में वर्तमान सचिव आफताब, आयोजन सचिव आमीन, कार्यक्रम प्रबंधक बुआ दित्ता भी मौजूद थे।