फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: क्रिकेट, वॉलीबाल और हॉकी में एपीएस उधमपुर ओवरऑल चैंपियन बना

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल टी मोड़ उधमपुर ने हाल ही में उत्तरी कमान इंटर क्लस्टर वालीबॉल, हॉकी और क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी की। इसमें क्रिकेट, वॉलीबाल और हॉकी में शानदार प्रदर्शन कर एपीएस उधमपुर ओवरऑल चैंपियन बना।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का उद्घाटन स्कूल के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने किया। टूर्नामेंट में गर्ल्स श्रेणी में एपीएस उधमपुर और एपीएस रायवाला की टीमों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, जबकि ब्वॉयज श्रेणी में एपीएस अखनूर और एपीएस प्रयागराज की टीमें शामिल हुईं।
वॉलीबाल के गर्ल्स वर्ग में उधमपुर और रायवाला के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें उधमपुर ने 3-1 के स्कोर से जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं ब्वाॅयज वर्ग में अखनूर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रयागराज को 3-0 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी हासिल की। गर्ल्स की उपविजेता ट्रॉफी रायवाला को और बॉयज की प्रयागराज को प्रदान की गई।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। गर्ल्स में एपीएस उधमपुर की वैष्णवी को बेस्ट प्लेयर और ब्वॉयज में एपीएस अखनूर के ललित पवार को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया।
वहीं एपीएस उधमपुर की ब्वॉयज हॉकी टीम ने भी एपीएस कानपुर को 1-0 से हराकर इंटर क्लस्टर उत्तरी कमान हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता।
आर्मी पब्लिक स्कूल उधमपुर की क्रिकेट टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए इंटर क्लस्टर एपीएस उत्तरी कमान क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार विजय प्राप्त की। एपीएस उधमपुर ने एपीएस कानपुर को जबरदस्त रोमांचक मैच में 21 रन से पराजित कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें