उधमपुर। सतर्कता जागरूकता सप्ताह और सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्रों को सरदार पटेल की जीवनी और योगदान के बारे में बताया गया।
सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी के छात्रों ने पुलिस स्टेशन रेहंबल का दौरा किया। इस दौरान छात्रों को पुलिस स्टेशन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया और नए आपराधिक कानूनों, नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरों और ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस स्टेशन लाटी ने युवाओं में एकता, अखंडता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाटी में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।