रामनगर। कस्बे के वार्ड नंबर 12 में स्थित शिवलोक आश्रम में आयोजित वार्षिक साप्ताहिक महाविष्णु यज्ञ चौथे दिन बुधवार को भी जारी रहा। 16 कुंडीय हवन यज्ञ में बुधवार को सैकड़ो भक्तों ने हिस्सा लिया और आहुतियां डालीं। शिवलोक आश्रम के स्वामी रामदेव सरस्वती महाराज ने बताया कि महायज्ञ का समापन दो नवंबर को होगा।