फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से निपटने के लिए बड़े राहत पैकेज की जरूरत: जसवीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर जिला विकास परिषद में पंचैरी–मोंगरी के पार्षद जसवीर सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर ने हाल ही में भारी वर्षा और बाढ़ का सामना किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंचैरी–मोंगरी क्षेत्र विशेष रूप से लड्डा, दमनोत, कलसोत, वदोता, कुलटयार, मीर, गलियोत, पंजर, दनधोता, लटियार और लाली के साथ-साथ जंगलगली, जडसरकोटे, पट्ठी, माली, मानसर पंगारा, तिरशी नरोर, लददा, रैंगी, सुगलार तथा जिले के अन्य हिस्सों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने जम्मू-कश्मीर सरकार और केंद्र सरकार दोनों से अपील की कि वे पूरे केंद्रशासित प्रदेश, विशेष रूप से जम्मू क्षेत्र के लिए एक व्यापक राहत पैकेज पर तत्काल कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें