पौनी। ब्लॉक में हुई बारिश के कारण किसानों की मक्की की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। किसान नेता ओम प्रकाश वाशी ने सरकार से अपील की है कि जिन किसानों की मक्की की फसल बारिश के कारण खराब हुई है। उन्हें सरकार जल्द मुआवजा दे। गेहूं की फसल और उस में पड़ने वाली खाद किसानों को मुफ्त प्रदान की जाए, ताकि गरीब किसान को राहत मिले।