फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लापरवाही से वाहन चलाने पर अदालत ने महिला को सुनाई जुर्माने की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। चिनैनी स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने एक मामले में सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाने पर महिला को एक हजार रुपये के जुर्माने के साथ बरी कर दिया।
विज्ञापन

अदालत के समक्ष सूचीबद्ध इस मामले में राशि देवी पर बीएनएस की धारा 281 के तहत आरोप लगाया गया था। उन्होंने स्वेच्छा से अपराध स्वीकार कर लिया। अदालत ने कहा कि उन्होंने पहली बार अपराध किया था और प्रक्रियात्मक सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ीं। आरोप विशेष रूप से लापरवाही से वाहन चलाने से संबंधित था। अदालत ने आरोपी के इकबालिया बयान के आधार पर आरोप-पत्र में लगाए गए आरोपों को सिद्ध पाया। इस प्रकार, आरोपी को अपराध का दोषी पाया गया। अदालत ने उनकी इस दलील पर भी विचार किया कि उन्होंने पश्चाताप व्यक्त करते हुए अपराध को दोबारा न करने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें