फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बहुजन समाज के सदस्यों ने सीजेआई पर हमले पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सीजेआई बीआर गवई पर जूता फेंके जाने की घटना को संविधान पर हमला करारे देते हुए अल्पसंख्यक बहुजन समाज उधमपुर ने कड़ा रोष जताया। शुक्रवार को जिला उधमपुर के एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदायों के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के सदस्य एकत्रित होकर डीसी कार्यालय पहुंचे। वहां इस घटना के विरोध जताते हुए जिला उपायुक्त सलोनी राय को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

धनी राम अत्री ने कहा कि इस हमले के विरोध में शुक्रवार को धार्मिक और सामाजिक संगठनों की तरफ से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। कहा, हम सभी इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। इस मौके पर उनके साथ गुरु रविदास सभा, गुरु नाभा दास सभा, गुरु कबीर दास सभा, भीम आर्मी, आंबेडकर ट्रस्ट आदि के प्रतिनिधि शामिल थे।
उन्होंने कहा कि कोर्ट के अंदर एक वकील के इस निंदनीय कृत्य ने देश की तमाम जनता को सोचने पर मजबूर कर दिया। हम इस ज्ञापन के माध्यम से यह मांग करते हैं कि जिस वकील ने इस नापाक हरकत को अंजाम दिया है उसे कानून के तहत सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि आने वाले समय में कोई भी दोबारा ऐसी हिमाकत न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें