फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: माहौर के अंगराला में आतंकी समर्थक की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
आतंकी समर्थक की संपत्ति जब्त करती पुलिस। - फोटो : reasi news
विज्ञापन
रियासी। जिला पुलिस ने शनिवार को माहौर उपमंडल में लश्कर-ए-ताईबा से जुड़े एक आतंकी की संपत्ति जब्त कर ली। माहौर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के संबंध में एसडीपीओ माहौर पारूल भारद्वाज, तहसीलदार माहौर जावेद इकबाल, एसएचओ इंस्पेक्टर जीत सिंह और राजस्व अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने अपर अंगराला गांव का दौरा किया और कानूनी कुर्की प्रक्रिया को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के दौरान लश्कर से जुड़े आतंकी मोहम्मद कासिम की संपत्ति जब्त की गई। प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन से जुड़े शफी की संपत्ति को औपचारिक रूप से अटैच किया गया।
विज्ञापन

अटैच की गई संपत्ति में माहौर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में स्थित अंगराल्ला गांव में लगभग 3 मरला भूमि शामिल है। एसएसपी परमवीर सिंह ने कहा कि सुरक्षा, शांति और संप्रभुता के लिए हानिकारक गतिविधियों में शामिल सभी व्यक्तियों और नेटवर्क के खिलाफ दृढ़ कार्रवाई करने की अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें