रियासी। जिला पुलिस ने अरनास पुलिस स्टेशन में दर्ज चोरी के एक मामले को सुलझाया लिया। घटना के 72 घंटों के भीतर चोरी की गई नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
अरनास पुलिस स्टेशन में सात मार्च को दर्ज एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता दुकानदार ने बताया कि मुख्य बाजार दरमाड़ी में उसकी शकील कम्युनिकेशन के नाम की दुकान है। सात मार्च की दोपहर को दिनदहाड़े चोरी की घटना हुई। सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति चोरी करते हुए दिखा।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आरिफ निवासी जमलान तहसील माहौर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई। जिसमें, आरोपी ने दुकान से चोरी करने की बात कबूल की। बताया कि दो मोबाइल फोन और 52,541 रुपए नकद चुराए। इसे उसने अपने घर में छिपा रखा था। पुलिस ने चोरी की गई पूरी राशि और मोबाइल बरामद कर लिए।