रियासी। उपायुक्त निधि मलिक ने जिलेभर में सड़क सुरक्षा उपाय को लेकर बैठक की। इसमें दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपाय पर ध्यान केंद्रित किया गया। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता ने सड़क सुरक्षा अवसंरचना को मजबूत करने के उठाए गए कदमों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्लैक स्पॉट, ब्लाइंड कर्व और अन्य संवेदनशील स्थानों की पहचान कर ली गई है और सुधार के लिए आवश्यक उपाय शुरू कर दिए गए हैं।
18 पुरानी सड़कों की पहचान की गई है जहां यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए क्रैश बैरियर, रिटेनिंग वाल, उचित साइनेज और पैराफिट लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को स्कूलों और अस्पतालों के आसपास उन स्थानों की पहचान करने का निर्देश दिया जहां जेबरा क्रॉसिंग की आवश्यकता है।
बैठक में बताया गया कि कटड़ा ग्रिड के लिए सड़क सुरक्षा योजना तैयार कर ली गई है, जिसमें ब्लैक स्पॉट और ब्लाइंड स्पॉट वाली सड़कों का मानचित्रण किया गया है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त राकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी कार्यकारी अभियंता और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।