फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अवैध रेहड़ियां हटाईं, सामान जब्त

विज्ञापन
रेहडि़यों पर कार्रवाई करती टीम। - फोटो : reasi news
विज्ञापन
रियासी। नगर परिषद की टीम की तरफ से शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। परिषद की टीम ने बस अड्डे बाजार व अन्य स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इसके साथ ही सामान भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह परिषद की एक टीम खिलाफवर्जी फारूक की अगुवाई में बस अड्डे पर पहुंचीं। बिना लाइसेंस और अनुमति के लगाई गई रेहड़ियों को हटा कर उनका सामान जब्त किया गया। इस दौरान सबसे ज्यादा कार्रवाई अवैध तरीके से रेहड़ी फड़ी लगाकर सब्जी बेचने वालों पर हुई। फलों के साथ सब्जी व अन्य सामान को जब्त किया गया। दुकानों के आगे सामान लगाकर बेचने वालों पर भी कार्रवाई हुई। नगर के मुख्य बाजार में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। लोगों को उनकी दुकान का सामान दुकानों के भीतर तक ही सीमित रखने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें