फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आज हड़ताल पर ट्रांसपोर्ट यूनियन, यात्री वाहनों के थमेंगे पहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। रियासी व उधमपुर के कामर्शियल वाहनों की फिटनेस की जांच जम्मू में करवाने के विरोध में शुक्रवार को सभी प्रकार के यात्री वाहनों के पहिए थमेंगे। वीरवार को ट्रांसपोर्ट यूनियन ने चक्का जाम करने का एलान किया है। दूसरी ओर, उधमपुर में यात्री वाहन नहीं चले। प्रधान शमशेर सिंह की अध्यक्षता में ट्रांसपोर्ट यूनियन की बैठक हुई। इस दौरान फिटनेस जांच जम्मू में कराने का विरोध जताया गया। सभी ने एकजुट होकर हड़ताल का समर्थन किया। साथ ही फैसला किया गया कि बस, टेंपो और मिनी बस के अलावा अन्य यात्री वाहन नहीं चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

हड़ताल का असर पूरे जिले में रहेगा। सभी वाहन चालकों को पूर्ण समर्थन करने का आह्वान किया गया। हड़ताल के चलते 150 के करीब मिनी बस और 30 बसें नहीं चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें