पौनी। स्थानीय यज्ञशाला में बने अमर वीर शौर्य स्थल पर सेना के पूर्व जवानों ने वीरवार को सेना दिवस मनाया। इसमें बलिदान सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में सेना के पूर्व कैप्टन राम लाल शर्मा, कैप्टन विजय कुमार शर्मा, कैप्टन मदन लाल शर्मा, कैप्टन सुभाष चंद्र, अजय शर्मा, जीवन शर्मा, अशोक सिंह, रोमेश सिंह, रविंदर शर्मा के साथ सब इंस्पेक्टर विशाल थापा भी मौजूद रहे।