रियासी। स्थानीय विधायक कुलदीप राज दुबे ने आईटीआई के पास स्थित मुख्य सड़क से पंचायत घर गीता नगर ग्रा बरियोत्रीयन होते हुए जिला पुलिस लाइंस तक सड़क मार्ग के कार्य का उद्घाटन किया।
कुल 1.20 करोड़ रुपये की राशि से 1.2 किलोमीटर की सड़क बनाई जाएगी। मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर करने का प्रयास जारी रखा है। सड़क मार्ग के पक्का होने से आवागमन में काफी आसानी होगी व स्थानीय लोगों को लाभ होगा। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व लोग भी मौजूद रहे।