फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : खनिकोट को हराकर सुजनधार बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। भमाग के सुजनधार में कास्को बाॅल से खेली गई क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सुजनधार हिल्स ने खनिकोट की टीम को दस विकेट से हरा कर जीता। सुजनधार की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। खनिकोट की टीम ने निर्धारित सात ओवर में छह विकेट के नुकसान कर 55 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुजनधार हिल्स की टीम ने अपने ओपनर बल्लेबाज अर्जुन सिंह के नाबाद 35 रनों की बदौलत मैच को पारी के छठे ओवर में ही बिना कोई विकेट खोए हुए जीत लिया।
विज्ञापन

फाइनल मैच के दौरान पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता टीम को अठारह हजार रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी दी। उपविजेता टीम को बारह हजार रुपए व ट्रॉफी मिली। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में जिले की सोलह टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में दो सौ रन बनाने वाले सुजनधार के बल्लेबाज अर्जुन सिंह को बेहतरीन बल्लेबाज और दस दस विकेट लेने वाले अजित सिंह व सुखदेव सूर्या को बेहतरीन गेंदबाज घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें