रियासी। डेंगू मरीजों की संख्या बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष काफी कम है। डेंगू की चपेट में आने वाले मरीजों के लिए जिला अस्पताल में छह बेड का एक वार्ड तैयार किया गया है, लेकिन मौजूदा समय में यह खाली पड़ा है। बीते वर्ष जिला अस्पताल में डेंगू से बीमार हुए कुल 377 लोग पहुंचे थे। इस वर्ष अभी तक अस्पताल में 701 लोगों के टेस्ट हुए जिनमें से सिर्फ 17 लोग ही पॉजिटिव पाए गए।
पूरे जिले में कुल 55 मामले डेंगू के पाए गए। जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर गोपाल दत्त ने बताया कि बीते वर्ष अभी तक काफी मामले सामने आए थे। अब कम लोग ही डेंगू का शिकार पाए गए हैं। अस्पताल में छह बेड का एक वार्ड बनाया है। इसमें ऐसे पीड़ित मरीजों के आने पर उन्हें सुविधाओं के साथ उपचार दिया जाता है।