रियासी। युवा सेवा एवं खेल विभाग की तरफ से मिनी सचिवालय के ऑडिटोरियम में अंतर क्षेत्रीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से समां बांधा। मुख्य अतिथि तरसेम सिंह रहे।
उन्होंने कहा कि महोत्सव प्रतिभागियों के लिए अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक कौशल को प्रदर्शित करने का मंच है। यह महोत्सव स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में जनवरी में राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है।
चसाना, माहौर, अरनास, रियासी और पौनी के प्रतिभागियों ने लोक नृत्य, लोकगीत, समूहगान, चित्रकला, कविता, कहानी लेखन और भाषण सहित अन्य गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। महोत्सव का उद्देश्य जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सांस्कृतिक सद्भाव, एकता और युवा जुड़ाव को बढ़ावा देना और युवा पीढ़ी में टीम वर्क, राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक संरक्षण की भावना को बढ़ावा देना था।