फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और दूरदर्शिता से भारत को एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का कार्य किया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन हमें यह सिखाता है कि देशहित सर्वोपरि है। उन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें