फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी में दस लाख से सुधरेगी नालियों की हालत, टूटे जाले लगेंगे

विज्ञापन
रियासी के वार्ड ग्यारह की खस्ताहाल नाली।  - फोटो : reasi news
विज्ञापन
रियासी। नगर के सभी तेरह वार्डों में टूटे जंगलों व खस्ताहाल नालियों की हालत दस लाख रुपयों की लागत से ठीक करवाई जाएगी। जिन नालों पर लगे जाले टूट गए हैं या गायब हुए हैं, उन पर जाले लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर के वार्ड ग्यारह, बारह व तेरह में करवाए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर सर्वे हुआ था। वार्ड बारह के पूर्व पार्षद अमित शर्मा व तेरह के पूर्व पार्षद वीरेंद्र शर्मा सर्वे करने को लेकर स्वयं मौके पर मौजूद रहे थे। पूरे वार्ड का दौरा कर स्थिति की जानकारी ली गई। लोगों के साथ होने वाली परेशानियों को सुना गया जिन स्थानों पर लोहे के जाले नहीं थे उनकी रिपोर्ट को तैयार की गई।
पूर्व पार्षद अमित शर्मा ने बताया कि नगर में विकास कार्यों को लेकर विधायक कुलदीप राज दुबे के साथ बात हुई। उन्होंने लोकल बॉडी निदेशक के साथ बात की। अधिकारियों के साथ भी मिले। इसके बाद विकास कार्यों के लिए दस लाख जारी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें