फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: खो-खो में हेरिटेज पब्लिक स्कूल और कबड्डी में साढ़ी स्कूल बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। लड़कों के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में अंडर 14 लड़कियों के विभिन्न खेलों के मुकाबले करवाए गए। बुधवार को दिन भर चली प्रतियोगिता में जिले के सभी जोन के 26 स्कूलों से आई हुई 314 छात्राओं ने हिस्सा लिया। खो खो के मुकाबले में हेरिटेज पब्लिक स्कूल ने हाई स्कूल भागा को हराकर फाइनल जीता। कबड्डी के फाइनल मैच में मिडिल स्कूल कून साढ़ी ने हाइ स्कूल कैंबल डंगा को चार अंकों से हराया। रस्सा खींच के फाइनल मैच में गुरुकुल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने मिडिल स्कूल आरली को एक के मुकाबले दो अंकों से हराया। वॉलीबॉल का फाइनल मैच कैंबल डंगा स्कूल ने मिडिल स्कूल कयाला को दो एक से हरा कर जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लड़कों के स्कूल के प्रिंसिपल दीपक शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने छात्राओं का हौंसला बढ़ाया और खेलकूद की गतिविधियों में शामिल होने को प्रेरित किया। इस मौके पर जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर आशा देवी, लेक्चरर देस राज, हुक्म चंद, राम, रसवीर सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें