फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सैन्य अस्पताल में तैनात जवान की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर कमांड अस्पताल में तैनात 37 एएमसीडी यूनिट के जवान मांटू काकाटी (37) निवासी सोमाली वारी समितपुर कालीबाड़ी (असम) की शुक्रवार सुबह 6 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में सर्विस राइफल से चली गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी उधमपुर के शवगृह पहुंचाया। जानकारी के अनुसार जवान को गोली गले में लगी है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल गोली चलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सैन्य जानकारी के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच की जा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें