फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ में श्राइन बोर्ड का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति किश्तवाड़ ने बुधवार को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन किया। समिति का आरोप है कि माता वैष्णो देवी के चढ़ावे से प्राप्त धन का दुरुपयोग किया जा रहा है, जो हिंदुओं के हितों के खिलाफ है। किश्तवाड़ के कोकिला चौक कुलीद में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान समिति के सदस्यों ने श्राइन बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप पुतला भी फूंका।
विज्ञापन


संघर्ष समिति के संयुक्त अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश कुमार शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि गलत नीतियों और धन के कथित दुरुपयोग के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें