चिनैनी। पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 14 पशु मुक्त करवाए हैं। पुलिस टीम ने हाईवे के जीरो पॉइंट पर नाका लगाया था।
इस दौरान जब उधमपुर से श्रीनगर की ओर जा रहे बोलेरो वाहन को रोका तो चालक ने वाहन को कुछ दूरी पर रोक दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब गाड़ी की जांच की तो उसमें 10 पशु लदे हुए पाए गए। दूसरे मामले में भी नाके के दौरान वाहन को रोका। चालक ने कुछ नाके से कुछ दूरी पर ही वाहन को रोक दिया और गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन से चार पशुओं को मुक्त करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।