फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ‘स्वामी विवेकानंद और भारत के युवा’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

विज्ञापन
जिला पुलिस रामबन ने गणतंत्र दिवस 2026 के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की
विज्ञापन
रामबन। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भारतीय विद्या मंदिर में “स्वामी विवेकानंद और भारत के युवा” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) रामबन के जिला प्रचारक अर्थ ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं का चरित्रवान, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ होना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एबीवीपी जम्मू-कश्मीर के प्रांत मंत्री सनक श्रीवत्स ने कहा कि एबीवीपी ने सदैव स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर उन्हें व्यवहार में उतारने का प्रयास किया है। आज का युवा ही कल के समृद्ध भारत की नींव है, इसलिए युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों को भी अपनाना चाहिए।

जिला पुलिस रामबन ने गणतंत्र दिवस 2026 के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें