फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: उधमपुर-कठुआ के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Wed, 11 Sep 2024 01:52 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उधमपुर और कठुआ के जंगलों में सुरक्षाबलों और तीन आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान सेना के जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। वहीं, ऑपरेशन अभी जारी है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू और कश्मीर के उधमपुर और कठुआ जिलों के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ के दौरान सेना के जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ की शुरुआत के बाद से सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी थी। अभी ऑपरेशन जारी है। उधमपुर और कठुआ जिलों के इन संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने गहन तलाशी अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


इलाके में भारी बारिश और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षाबल आतंकवादियों को ढूंढने में सफल रहे हैं। इलाके में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है और नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की गई है।
विज्ञापन


 सुरक्षा बलों ने मारे गए आतंकियों के पास से एक एम 4 राइफल, एके राइफल और पिस्टल समेत विभिन्न हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें