फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दिनभर जाम ने फिर रुलाया

Fri, 13 Mar 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर वीरवार को जाम की स्थिति काफी विस्फोटक रही। जम्मू से श्रीनगर के लिए गाड़ियां छोड़ने और रास्ते में तीन जगह पर गाड़ियां खराब होने के कारण लोग हलकान हो गए। घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


नंदनी टनल के बीच भी जाम लगा रहा। उधमपुर नगर भी इससे अछूता नहीं रहा। विंटर जोन के स्कूलों की छुट्टियां खत्म होने के कारण वीरवार को जम्मू से रवाना होने वाली गाड़ियाें की संख्या अधिक थी।

इन गाड़ियों की अत्यधिक संख्या और रास्ते में तीन गाड़ियां खराब होने के कारण स्थिति और भयानक हो गई। झज्जर कोटली में एक टाटा मोबाइल खराब हो गई। नंदनी टनल में हरियाणा रोडवेज की बस खराब हो गई।
विज्ञापन


वहीं मंथल में सिंगल लैन की वजह से नगरोटा से छोड़े गए ट्रकों की लंबी कतारें लग गई। सुबह आठ बजे से दस बजे तक इन ट्रकों को घाटी के लिए रवाना किया गया। सैकड़ों ट्रक और टैंकरों की लंबी कतारों के बीच छोटी गाड़ियां भी फंसी रही।

उधमपुर के फलाटा क्षेत्र से घाटी, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह जाने वाली गाड़ियों को बाईपास से भेजा गया। एसएचओ ओपी चिब और डीटीआई सुनील शर्मा ने नाका लगाकर इन गाड़ियों को सिटी क्षेत्र से नहीं निकलने दिया। हालांकि सेना का क्षेत्र होने के कारण पुराने हाईवे पर भी गाड़ियों का जाम लगा।

मिल्ट्री पुलिस के  जवान जाम खुलवाने के लिए लगे रहे। सबसे अधिक खराब स्थिति एमएच मोड़ पर रही। गाड़ियां करीब एक घंटे तक जाम में फंसी रही। छोटा पुलिस होने के कारण गाड़ियां फंसी रही। जबकि दोमेल और जखैनी चौक में भी जाम लगा रहा। एसपी मोहन लाल कैथ जखनी चौक पर जाम खुलवाले के लिए तैनात रहे।
विज्ञापन


एसपी कैथ के अनुसार दोपहर दो बजे तक जाम को खोल दिया गया था और गाड़ियां सुचारु रूप से चलने लगीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें