फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर जाम से फिर हलकान हुए यात्री

Tue, 03 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जाम की समस्या से यात्रियों को राहत नहीं मिल पा रही है। इस कारण आए दिन यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। और तो और यात्री हाईवे पर जाम के चलते टूर प्लान भी रद्द कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को भी हाईवे पर जाम की समस्या उत्पन्न हुई। मुसीबत तब और बढ़ जाती है जब आपातकालीन सेवाएं भी बाधित होती हैं। सोमवार को लोगों को एक घंटे का सफर करने में चार-पांच घंटे लग गए।

जाम की समस्या आए दिन पेश आ रही है। ज्यादातर चिनैनी से उधमपुर के बीच लग रहा है। सोमवार को भी जाम के कारण जिला उधमपुर के यात्री परेशान हुए ही रामबन जिले, डोडा जिला और किश्तवाड़ जिले से आने वाले यात्रियों को भी घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन


एंबुलेंस जो कि मरीजों को लेकर जा रही थी वह भी सायरन बजाती रही, लेकिन उन्हें भी उधमपुर पहुंचने के लिए कफी जद्दोजहद करनी पड़ी। बताया गया है कि जाम का कारण हाईवे पर वाहन खराब होना था जबकि कुछ स्थान ऐसे भी थे, जहां सड़क एक तरफा है।


दो दिन की रुकी ट्रैफिक को जम्मू से घाटी की ओर छोड़ा गया। कई स्थानों पर वाहन खराब हुए थे। जबकि कुछ जगहों पर रास्ता एकतरफा था, जिससे कारण जाम लगा, लेकिन दोपहर को हाईवे पूरी तरह से खुल गया था।
विज्ञापन

-संजय कोतवाल, एसएसपी ट्रैफिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें