उधमपुर। डेलीवेजर्स संघर्ष समिति ने शुक्रवार को जखैनी चौक पर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समस्याओं को जल्द हल करने की मांग उठाई।प्रधान सनी कांत चिब ने बताया कि चुनाव में सरकार ने वादा किया था कि पहली कैबिनेट बैठक में मांगों को पूरा किया जाएगा लेकिन दो साल बीतने के बाद भी आश्वासन मिल रहे हैं।
हाल ही में मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के लैंड डोनर्स को नियमित करने के फैसले का हवाला देते कहा था कि जब अन्य वर्गों को स्थायी किया जा सकता है तो डेलीवेजर्स को क्यों नहीं? उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग में कार्यरत कई वर्कर्स का स्पष्ट रिकॉर्ड या डेटा नहीं है। इसके अलावा एक अप्रैल से लागू लेबर कोड लागू का आज तक लाभ नहीं मिल पाया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो वे आंदोलन तेज करेंगे।