पौनी। सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद फरीद पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी खैरी मंगल देवी (नौशेरा) हुई है। हादसे के समय वह ट्रैक्टर पर भांबला की तरफ जा रहा था। सुधीन मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर बीच सड़क पलट गया। मौके पर लोगों ने घायल को पीएचसी पौनी पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृतक लाया घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की है।