फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग अभियान में टीम ने व्यापारियों पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। उपायुक्त के निर्देश पर रमजान और नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं विधिक माप विज्ञान विभाग ने आज पीरा और चंद्रकोट क्षेत्रों में बाजारों में चेकिंग की। नायब तहसीलदार चंद्रकोट के नेतृत्व में संयुक्त निरीक्षण दल ने पीरा और चंद्रकोट में कुछ स्थानों पर जांच की। उन्होंने दोनों बाजारों में विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच कर 30 किलो मिठाई, लगभग 100 किलो खराब सब्जियां और फल मौके पर नष्ट कराया। वहीं दोषी व्यापारियों से 18000 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने दुकानदारों को विभाग/संघों की ओर से निर्धारित दरों पर दर सूची प्रदर्शित करने और वस्तुओं को बेचने के निर्देश दिए। रेस्टोरेंट मालिकों को निर्देश दिया कि वे कामर्शियल एलपीजी सिलिंडर का ही इस्तेमाल करें। खाद्य सुरक्षा एवं विधिक माप विज्ञान विभाग रामबन ने दो खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है। निरीक्षण दल ने दुकानदारों और विक्रेताओं को कोविड के उचित व्यवहार का पालन करने का भी निर्देश दिया। इस बीच रामबन जिले के निवासियों ने जिला विकास आयुक्त से अन्य शहरों में बाजार की जांच के लिए अधिकारियों की अधिक टीमों का गठन करने का आग्रह किया है। रामबन के निवासियों की शिकायत है कि जिला प्रशासन जिले में रमजान के पवित्र महीने के दौरान जनता को आवश्यक वस्तुओं, फलों और सब्जियों को अत्यधिक दरों पर बेचने में लिप्त व्यापारियों और दुकानदारों पर रोक लगाने में विफल है। उन्होंने उपायुक्त से जिले के विभिन्न कस्बों और तहसीलों के लिए अधिकारियों की एक टीम गठित करने का आग्रह किया है ताकि व्यापारियों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें