चिनैनी। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर सीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में चिनैनी कॉलेज व चिनैनी पैंथर्स के बीच बुधवार को मैच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी चिनैनी कॉलेज की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम निर्धारित आठ ओवर भी नहीं खेल पाई। एक गेंद रहते पूरी टीम पवेलियन पहुंच गई।
टीम ने 34 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं चिनैनी पैंथर्स की टीम के जीवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी तेज पारी खेलकर 13 गेंदों में तीन छक्कों व एक चौके की मद्द से 25 रन बनाए और टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई। टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य को पांच ओवर में पूरा कर लिया और विजय हासिल की। संवाद