फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालू गांव में विकास योजनाओं पर काम तेज करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। सहायक आयुक्त विकास (एसीडी) डोडा फुलैल सिंह की अध्यक्षता मेें शनिवार को खालू गांव में सांसद आदर्श ग्रामीण योजना (एसएजीवाई) की प्रगति को लेकर एक बैठक हुई। इसका उद्देश्य गांव के सार्वजनिक मुद्दों की समीक्षा कर उनका निवारण करना था।
विज्ञापन

एसीडी ने भद्रवाह प्रखंड के गांव खालू में विकास योजना तैयार करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को छात्रों को छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए कहा, ताकि वे शिक्षा में अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। जल शक्ति विभाग को अपने कामकाज में सुधार लाने और प्रभावी सार्वजनिक सेवा वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उच्च अधिकारी ने स्थानीय प्रतिनिधिमंडलों से भी मुलाकात की और उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को मौके पर हल किया। एसीडी ने शिक्षा, जलशक्ति, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, पशुपालन, वन, भेड़पालन व विभागों के मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए बीडीओ कार्यालय को दो दिन में सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के लिए कहा।
लोगों को सूचित किया कि अब से हर महीने के अंतिम शनिवार को सभी संबंधित विभाग इस गांव में बैठक करेंगे और बीडीओ भद्रवाह बैठकों की अध्यक्षता के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी की प्रतिनियुक्ति करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें