फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंशुल गर्ग ने संभाला श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ का पदभार

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के नवनियुक्त सीईओ अंशुल गर्ग ने शनिवार को अपना पदभार संभाल लिया। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निवर्तमान सीईओ रमेश कुमार को विदाई दी और बोर्ड के नए सीईओ का स्वागत किया। रमेश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान कोरोना महामारी की कठिनाइयों के बावजूद बेहतर काम के लिए अधिकारियों व कर्मियों को सहयोग के लिए धन्यवाद किया। आशा व्यक्त की कि श्री माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं में निरंतर सुधार लाने के प्रयास सुनिश्चित रूप से सफल होंगे। अंशुल गर्ग ने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में फिर से सेवा करना जीवन भर का अवसर और वास्तव में एक आशीर्वाद है। गर्ग ने आश्वासन दिया कि वह तीर्थयात्रियों को बड़े पैमाने पर सुविधा देने के लिए सभी के सहयोग से पूर्व सीईओ द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने रमेश कुमार को स्मृति चिह्न भेंट किया और शुभकामनाएं दीं। अतिरिक्त सीईओ नवनीत सिंह ने नए सीईओ का स्वागत किया। मौके पर अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें