मजालता। पंचायत थलोड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम हुआ, जिसका आयोजन आइसीडीएस प्रोजेक्ट मजालता की तरफ से सीडीपीओ हकीकत सिंह के निर्देशन पर हुआ है। इसमें हेल्थ और न्यूट्रीशन मोबलाइजर ज्योति शर्मा ने लोगों को पोषण के बारे में जागरूक किया।
इसके साथ ही लोगों को हरे पत्तेदार सब्जियां और फल इस्तेमाल करने की सलाह दी गई, ताकि गर्भवती महिलाएं और बच्चे कुपोषित न हों। उन्होंने लोगों को चार्ट के माध्यम से विभिन्न प्रकार के पोष्टिक आहार के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में पंच सुषमा देवी, सुपरवाइजर साक्षी वेद और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं। उधर, कार्यक्रम में लोगों को कोविड-19 से बचने के बारे में भी बताया गया और लाभार्थियों को राशन वितरित किया गया।