फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नापाक साजिश और खून की होली नहीं की जाएगी बर्दाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सलाथिया चौक में आईईडी धमाके की विभिन्न पार्टियों ने निंदा की है। उन्होंने शहरवासियों से एकजुट रहने का आह्वान किया है। साथ ही कहा कि नापाक साजिश और खून की होली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके खिलाफ कड़े कदम उठाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अश्वनी खजूरिया और पार्षद प्रीति खजूरिया ने मुख्य बाजार में अमानवीय घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा की कुछ ताकतें ऐसी हैं, जो शहर में भाईचारे को बर्बाद करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई है। हरसंभव मदद की बात भी कही है।
शहरवासियों से अपील की कि शक के दायरे में आने वाले व्यक्तियों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें। पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह ने भी घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि उनके आवास से महज 50 मीटर की दूरी पर हुआ धमाका निहित स्वार्थों की गहरी साजिश प्रतीत होता है। उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला में सुरक्षा की स्थिति में धीरे-धीरे गिरावट आई है। उधमपुर के पूर्व विधायक पवन गुप्ता ने कड़ी निंदा करते हुए वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मृतक के परिवार व घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें