फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हुद माता यात्रा किश्तवाड़ पहुंची, भव्य स्वागत

विज्ञापन
kishtwar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। जम्मू के बली बेलीचरणा से रवाना हुई हुद माता यात्रा शनिवार देर शाम किश्तवाड़ पहुंची। यहां पर हजारों लोगों ने पवित्र छड़ी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। विधायक किश्तवाड़ शगुन परिहार भी उपस्थित रहीं।
बता दें कि हुद माता की यात्रा प्रसिद्ध है जो कई वर्षों से चली आ रही है यह जिला किश्तवाड़ के दच्छन इलाके में उपमंडल मडवा में जाती है। यहां पर त्रिसंध्या माता के दर्शन हेतु हजारों लोग पहुंचते हैं। इस बार भी किश्तवाड़ में जयकारों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गूंज उठा।
विज्ञापन

यात्रा देर शाम के समय चौगान ग्राउंड के समीप कोकिला चौक पर पहुंची,जहां पर भारी संख्या में लोग माता की पवित्र छड़ी के स्वागत हेतु पहुंचे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच पवित्र छड़ी को यहां पहुंचाया गया। पवित्र छड़ी सरकूट मंदिर चौगान मैदान से होते हुए देर रात्रि सरकूट मंदिर में पहुंची।
विज्ञापन

यहां पर यात्रियों के लिए रहने और भोजन आदि के लिए व्यवस्था की गई थी। रविवार को यह पवित्र छड़ी यात्रा दच्छन के लिए रवाना होगी। इससे पहले यात्रा के स्वागत के लिए विधायक किश्तवाड़ शगुन परिहार भी उपस्थित रहीं। उन्हें यात्रा कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें