संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। बारिश के कारण चिनाब नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है, इससे पावर प्रोजेक्टों में बाधा उत्पन्न हो रही है। वहीं, जल स्तर बढ़ने के बाद रेत माफिया भी सक्रिय हो गया है।
जिला प्रशासन की तरफ से दी गई हिदायत के बावजूद रेत माफिया रेत के खनन में जुटा हुआ है। जिला प्रशासन को चाहिए कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं, चिनाब का जलस्तर बढ़ने से द्राबशाला में रटले पावर प्रोजेक्ट के काम में भी बाधा आ रही है। वहां बना काफर डैम बह गया है।
क्वार बिजली परियोजना में भी परेशानी आ रही है। भंडारकूट में रेत माफिया रेत निकालने में लगा हुआ है।