भारत स्काउट एंड गाइड़ के सदस्य एसएसपी को प्रशस्ति पत्र देते हुए
- फोटो : KATRA
कटड़ा। भारत स्काउट एंड गाइड रियासी ने पूर्व एसएसपी शैलेंद्र सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने एसएसपी के कार्यकाल में हर तरह के सहयोग को लेकर उनका आभार जताया।
गौरतलब है कि बीते वर्ष 12 से 17 नवंबर तक आधार शिविर कटड़ा में भारत स्काउट एंड गाइड का राष्ट्रीय स्तर का पर्यावरण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए सदस्यों ने भाग लिया था। शिविर को सफल बनाने के साथ ही सुरक्षा मुहैया करवाने को लेकर भारत स्काउट एंड गाइड मुख्यालय जम्मू कश्मीर के निर्देशों पर जिला टीम ने तत्कालीन एसएसपी को सम्मानित किया।
इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड का प्रशस्ति पत्र पाकर वह खुद में गौरव महसूस कर रहे हैं। भारत स्काउट एंड गाइड समाज में मानवता का पाठ पढ़ाती है, जो सभी के लिए बहुत जरूरी है। इस मौके पर रियासी के उपप्रधान अजय सिंह, राकेश शर्मा, अरुण शर्मा, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर अनायतुल्ला खान, आयोजन कमिश्नर जुगल दुबे, जिला सचिव लाडी शर्मा, आदि ने पुलिस विभाग के सहयोग के लिए पूर्व एसएसपी का आभार व्यक्त किया।