विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को विशाल हिंदू सम्मेलन किया जिसमें हिंदुओं से एकजुटता की अपील की गई। सम्मेलन के दौरान परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजमाता चंद्र कांता ने सभी हिंदुओं को राष्ट्रीय भावना से एकता बनाए रखने को कहा गया। क्योंकि राज्य में भी जो सरकार बनी है, उसमें भी कुर्सी का मुद्दा हावी है।
सम्मेलन में यह भी कहा गया कि अयोध्या में राम मंदिर और अन्य मुद्दों पर आज भी पार्टी एकजुट है। संघ रक्षक सुदर्शन कुमार ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।
इसकी अखंडता व प्रभुसत्ता को कोई चुनौती नहीं दे सकता है। कार्यक्रम के दौरान शिवचरण गुप्ता, संजीव पूरी आदि लोगों ने भी अपने विचार रखे और सभी हिंदुओं को एक मंच पर आने की सलाह दी। उनके अनुसार कुछ दिन पहले ही प्रवीण तोगड़िया भी जम्मू आए थे।
उन्होंने भी पूरे राष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद पर चर्चा की। लोगों को समझना चाहिए कि हिंदू राष्ट्र के खिलाफ साजिश रची जा रही है। उसका मुंहतोड़ जवाब देना होगा।