फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग बंद करने की चेतावनी

Fri, 27 Mar 2015 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षों से उधमपुर से लड्डन की तक जाने वाली सड़क की हालत खस्ता है। इसके कारण आए दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जानकारी होने के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क की मरम्मत करवाकर परेशानी को दूर नहीं कर रहा है। इसी को लेकर परेशान लड्डन गांव के लोगों ने वीरवार को पीडब्ल्यूडी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और हाईवे जाम करने की चेतावनी दी।

दोपहर में ग्रामीणों ने शक्ति कुमार के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शक्ति कुमार, रवि कुमार, जोगेंद्र सिंह, बृज मोहन और अन्य कई ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच वर्ष से सड़क की हालत खस्ता है।
विज्ञापन


कई बार खस्ताहाल सड़क पर यात्री वाहन दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। कई लोग दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं। सड़क की हालत खराब होने के कारण करीब पांच किलोमीटर के सफर को पूरा करने में करीब एक घंटे का समय लगता है।

सड़क की मरम्मत की मांग को कई बार जिला प्रशासन के सामने रखने के साथ ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के सामने रखा है। अधिकारियों की तरफ से केवल आश्वासन हासिल हुए हैं। किसी ने भी उनकी परेशानी को दूर करने के लिए प्रयास नहीं किए हैं।
विज्ञापन


मजबूर होकर आज सभी ग्रामीण सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए हैं। उनकी मांग है कि सप्ताह के अंदर पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क की मरम्मत करके परेशानी को दूर करे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद करके आंदोलन छेड़ने को मजबूर हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें