फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहावने मौसम का आनंद लेते हुए बढ़ते रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को तेज बारिश के साथ त्रिकुटा पर्वत पर दिन भर धुंध व बादल छाए रहे। इससे माता वैष्णो देवी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। इस दौरान यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि, लोगों ने सुहावने मौसम का आनंद भी लिया, और बरसाती ओढ़ कर भवन की प्रस्थान करते रहे।
विज्ञापन

कस्बे में सुबह से ही लगातार तेज बारिश होती रही। भवन से मिली जानकारी के अनुसार तेज बारिश के चलते तापमान में काफी गिरावट आई है। वहीं, त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। इससे ऑनलाइन बुकिंग करवा चुके यात्रियों के हाथ निराशा लगी। वे काफी देर इंतजार करने के बाद पालकी व घोड़ों के सहारे भवन की ओर बढे़।
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार इस समय माता के भक्तों की संख्या कस्बे में काफी बढ़ी हुई है। शुक्रवार को 35380 भक्तों ने पंजीकरण करवा कर प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन किए। वहीं, शनिवार को छह बजे तक 32 हजार के करीब श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। शनिवार व रविवार को यात्रा में थोड़ा इजाफा होता हैं। खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर सेवा तो प्रभावित रही, लेकिन अर्द्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार व भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा दिन भर जारी रही। इससे भक्तों को कुछ राहत मिली।

मुसलादार बारिश में बरसाती ओड़ कर भवन की और जाते यात्री व धुंध की चादर में लिपटा त्रिकुटा पर्वत- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें