फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर कड़ाके की ठंड ने किया परेशान

विज्ञापन
चिनैनी में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अलाब का सहारा लेते लोग :- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे में लगातार दूसरे दिन भी मौसम में बदलाव जारी रहा। दोपहर को ठीक से धूप न निकलने पर कड़ाके की ठंड हो गई। जबकि, बर्फीली हवाओं के चलने से क्षेत्र में तापमान में भारी गिरावट आ गई। हालांकि, सोमवार शाम तक बारिश व बर्फबारी नहीं हुई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सूर्य देव की तपिश ने लोगों को राहत दिलाई। दोपहर तक लोग धूप सेंक कर ठंड से बच रहे थे। लेकिन, दोपहर को मौसम एकाएक बदला, और देखते ही देखते आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। सूर्य देव बादलों के पीछे छिप गए। ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। दिन भर चलीं बर्फीली हवाओं ने कड़ाके की ठंड कर दी, जिससे लोगों ने दिन में अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास किया।
मौसम बदलने से बर्फबारी और बारिश की उम्मीद है। अब तक पर्याप्त बारिश न होने से पहाड़ भी बर्फ के बिना सूने पड़े हैं। हर वर्ष इन दिनों में पहाड़ बर्फ से लद जाते थे। लेकिन, इस वर्ष पहाड़ों को भारी हिमपात का इंतजार है। इससे चारों ओर का नजारा लुभावना होता है। और, सैलानी भी इसी आस में पर्यटन स्थलों का रुख करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें